फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए विद्यार्थियों के लिए परिचय सभा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में इग्नू अध्ययन केंद्र ने प्रवेश लेने वाले 379 नए विद्यार्थियों के लिए परिचय सभा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया। कार्यक्रम में स्थानीय अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. वीरेंद्र शर्मा ने नए विद्यार्थियों को इग्नू में चल रहे कोर्स से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सत्र की परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है। इसके लिए आवेदन करने की तिथि सितंबर और अक्तूबर में प्रस्तावित होगी। कोर्स की असाइनमेंट जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है।
उन्होंने बताया कि दोबारा पंजीकरण के लिए भी प्रक्रिया सितंबर और अक्तूबर में ही शुरू होगी। प्रो. वीरेंद्र ने नए विद्यार्थियों को उनके विषय से संबंधित काउंसलर और उनके मोबाइल नंबर की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से साझा की। उन्होंने विषय से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उनसे संपर्क करने को कहा। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण काउंसलिंग सेशन ऑनलाइन होंगे या किसी अन्य माध्यम से इसके संबंधित जानकारी ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक डॉ. नवीन भारद्वाज ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया और विद्यार्थियों को अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें