-19 से 40 आयु वर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार ही ले सकते हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 7 नवंबर और उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में 8 नवंबर को एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और वजन 52 किलोग्राम होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवार को मासिक मानदेय 16,500 से 19,500 रुपये तक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में 19 से 40 साल के केवल पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों उस दिन साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार का एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।