-इच्छुक महिला उम्मीदवार 22 नवंबर तक कर सकती हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बाल विकास परियोजना झंडूता के तहत 10 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए 28 नवंबर को कार्यालय में साक्षात्कार होंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र छत और समलोहल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाएगी। जबकि आंगनबाड़ी केंद्र अंद्रोली, संडियार, खुंगण, मोहड़ा, मुंडखर, समलोहल, पनोह और बल्लूखरयाला में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर तक एक सादे कागज पर झंडूता कार्यालय में इच्छुक महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया उम्मीदवार को चयनित करने के लिए 25 अंक निर्धारित किए गए हैं।