- साक्षात्कार में पुरुष उम्मीदवार ही ले सकेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की एक निजी कंपनी में 10 पदों पर फील्ड अधिकारी के लिए साक्षात्कार 24 दिसंबर को हाउस नंबर 205बी, नियर सुंदरम फाइनेंस कार्यालय मेन मार्केट, बिलासपुर में होंगे। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास अथवा ग्रेजुएशन है। साक्षात्कार में केवल 20 से 30 आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार का दोपहिया वाहन चलाना और वैद्य ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवार को 17,500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा रहने की सुविधा, मेडिकल इंश्योरेंस, पीएफ एवं ग्रेच्युटी की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 24 दिसंबर को अपने सभी दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।