फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंद्रह पद भरने के लिए बिलासपुर में साक्षात्कार 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीदवार का 10वीं, 12वीं पास होना आवश्यक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड कोठी, ऋषिकेश, बिलासपुर ने विभिन्न श्रेणियों के कुल 15 पद अधिसूचित किए हैं। इसमें टीम मेंबर, हाउसकीपर, सिक्योरिटी गार्ड, साउथ इंडियन शेफ, शेफ इंडियन कोमी-1, कोमी-2, कोमी-3 और किचन हेल्पर के पद शामिल हैं।



जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए 18 जून को रोजगार कार्यालय बिलासपुर में सुबह 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार जो ग्राहकों को बेहतरीन सेवा प्रदान कर सकें वह आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार की आयु 25 साल से कम और शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 11,700 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा पीएफ और ईएसआई की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को गांव कोठी, ऋषिकेश में नियुक्त किया जाएगा। जिन भी उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह ऑनलाइन वेबसाइट पर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि और समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें