फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 1962 पशु हेल्पलाइन को 24 घंटे संचालित करने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश में पशुओं की आपातकालीन सहायता के लिए शुरू की गई 1962 हेल्पलाइन सेवा को 24 घंटे संचालित करने की मांग उठाई गई है। गोसेवक सुनील शर्मा ने इस संबंध में प्रशासन एवं संबंधित विभाग को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 1962 हेल्पलाइन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल, बीमार एवं निराश्रित पशुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाना है, लेकिन यदि यह सेवा भी केवल कार्यालय समय तक सीमित रहे तो इसका वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया है कि पशु चिकित्सालयों में पहले से ही डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट निर्धारित समय के दौरान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में 1962 हेल्पलाइन को विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध होना चाहिए, क्योंकि सड़क पर घूमने वाले निराश्रित पशु किसी भी समय दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं या गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अक्सर दुर्घटनाग्रस्त पशु घंटों तक सड़क किनारे तड़पते रहते हैं, जिससे उनकी जान पर बन आती है। यदि हेल्पलाइन सेवा 24×7 उपलब्ध रहे तो ऐसे पशुओं को समय पर उपचार मिल सकेगा और उनकी जान बचाई जा सकेगी। लोगों ने सरकार से 1962 हेल्पलाइन को पूरी तरह आपातकालीन सेवा के रूप में विकसित करने तथा इसके लिए पर्याप्त संसाधन और स्टाफ उपलब्ध करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें