फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जूनियर अकाउंटेंट, सोशल मीडिया मैनेजर की भर्ती के लिए साक्षात्कार 8 को

Sat, 03 May 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवार ले सकते हैं साक्षात्कार में भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर की एक निजी कंपनी में जूनियर अकाउंटेंट के चार और सोशल मीडिया मैनेजर के तीन पदों की भर्ती के लिए 8 मई को प्लॉट नंबर 03 औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि जूनियर अकाउंटेंट के पदों के लिए बीकॉम पास एवं टैली/अकाउंट्स डिप्लोमा और सोशल मीडिया मैनेजर के पदों के लिए डिजिटल मार्केटिंग व सोशल मीडिया में अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवार को मासिक मानदेय 10,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये और 5,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित उस दिन निश्चित समय में पहुंच कर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें और उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें