राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में सुबह 11:00 बजे से होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। निजी कंपनी में टेक्निकल ऑपरेटर के 100 पदों को भरने के लिए 21 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में सुबह 11:00 बजे से कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मेकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, फिटर,वायरमैन इंस्ट्रूमेंटेशन ट्रेड में आईटीआई या हिप्र कौशल विकास निगम या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शॉर्ट टर्म कोर्स सर्टिफिकेट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। मासिक मानदेय आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए 11,700, शॉर्ट टर्म कौशल विकास सर्टिफिकेट पास उम्मीदवारों के लिए मानदेय 11250 रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा इंश्योरेंस, कंटीन, यूनिफार्म एवं सेफ्टी शूज की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार का चयन लिखित टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू से किया जाएगा। 18 से 25 आयु वर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार अपने दस्तावेजों सहित 21 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार एम्प्लायमेंट एक्सचेंज के पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर रजिस्टर करके आवेदन कर सकते हैं।