फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में रात 8 से सुबह 6 बजे तक बाहर की लाइटें बंद रखने के निर्देश

Fri, 09 May 2025 07:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर की बंदला पंचायत में सोलर लाइट का पकड़ा लगाता स्थानीय निवासी। संवाद
विज्ञापन
-भारत-पाक तनाव के मद्देनजर प्रशासन ने जारी किए दिशा निर्देश, ऊंची नीची आवाज में सायरन बजे तो समझें खतरा
विज्ञापन

- स्ट्रीट लाइट रहेंगी बंद, सोलर लाइटों पर लगाए गए कपड़े
- तनाव के चलते रात को होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने ब्लैकआउट को लेकर एहतियाती तौर दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान लोगों से रात 8:00 से सुबह 6 बजे तक पूर्ण रूप से ब्लैकआउट सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी संभावित हवाई हमले की स्थिति में जानमाल के नुकसान से बचा जा सके। ब्लैकआउट को सुनिश्चित करने के लिए शहरों की स्ट्रीट लाइटें तो बंद रहेंगी ही, नगर निकायों और पंचायतों की ओर से लगीं सोलर लाइटों पर भी कपड़े लगाए जा रहे हैं।
लोगों को रात के समय सभी बाहरी लाइटों के साथ ऐसी इंडोर लाइट जो बाहर से दिखाई देती हैं, उन्हें भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित और संरक्षित स्थानों पर ही रहें। अनावश्यक यात्रा से पूरी तरह परहेज करें। वाहन गतिविधियों पर भी रोक लगाने का आग्रह किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों को सुचारू रूप से कार्य करने में सहयोग मिल सके। यदि कोई लावारिस पर संदिग्ध वस्तु दिखे तो उसे छुए नहीं और पुलिस या जिला आपदा प्रबंधन के कंट्रोल रूम में सूचना दें। हवाई हमले या आपातकाल के बाद सरकारी निर्देश मिलने के बाद ही बाहर निकलें। ऊंची-नीची आवाज में सायरन दो मिनट तक बजे तो समझ ले कि यह खतरे का संकेत है। सायरन यदि दो मिनट तक एक ही आवाज में बजे तो समझे की खतरा टल गया है। इसके अलावा रात को होने वाले निजी और सार्वजनिक सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों को लोग स्थगित कर रहे हैं। हर साल होने वाले डियारा सेक्टर में विशाल जागरण को स्थगित कर दिया गया। इसके अलावा शनिवार को रखे जागरणों को कुछ लोगों ने या तो स्थगित कर दिया या फिर इंडोर में करने की व्यवस्था की है। वहीं, मोरसिंघी में चल रहे नलवाड़ मेले में होने वाले रात के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दिन में कराने के निर्देश एसडीएम घुमारवीं ने जारी किए हैं।
विज्ञापन



इनसेट
युद्ध में सेना की मदद करेगी बीडीटीएस
सेना की मदद को लेकर 3600 ट्रकों वाली बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर परिवहन सहकारी सभा आगे आई है। सभा ने एलान किया है कि यूनियन से जुड़े ट्रक ऑपरेटर युद्ध जैसी स्थिति में भारत सरकार और सशस्त्र बलों को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। सभा के प्रधान नीलम चंदेल ने बताया कि वर्तमान में देश जिन विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, उसमें प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ करे। ऐसे समय में बीडीटीएस बरमाणा राष्ट्र के साथ खड़ी है और हर प्रकार से देश की सेवा में तत्पर है। सभा भारत सरकार और सशस्त्र बलों को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। हम आवश्यक वस्तुओं, सैन्य सामग्री और राहत सामग्री की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अपने सभी संसाधनों को समर्पित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। ट्रक चालकों, परिवहन कर्मियों से अनुरोध है कि वे एकजुट होकर देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। सरकार और प्रशासन के दिए गए निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।
विज्ञापन


कोट
नागरिकों से निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि संयम और सतर्कता ही वर्तमान परिस्थितियों में सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि मोबाइल या रेडियो पर सरकारी अलर्ट को सुने। यदि कोई संदिग्ध वस्तु या सूचना मिले तो इसकी जानकारी जिला आपदा प्रबंधन या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। - राहुल कुमार, उपायुक्त, बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें