ग्रामीणों ने मंदिर के पास शेड पक्का करवाने की भी रखी मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमुडा निदेशक मंडल के सदस्य जितेंद्र चंदेल ने ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के कोहलवीं गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पेयजल किल्लत का मुद्दा उठाया। इस पर जितेंद्र चंदेल ने संबंधित विभाग को तुरंत आवश्यक कदम उठाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने मंदिर के समीप बने शेड को पक्का करवाने की मांग भी रखी। इस पर उन्होंने जल्द कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। जनसेवा ही उनका संकल्प है।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान रणजीत चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल, चंदन चंदेल, निर्मला राजपूत, यशपाल, प्यार सिंह मराठा, सुरजीत मराठा, रतन ठाकुर, भगत राम, वार्ड सदस्य बलदेव, राजेश कुमार, विकास चंदेल, सूर्य प्रकाश, कश्मीर सिंह ठाकुर और अमित कुमार मित्तू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।