फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिव मंदिर बंदला में नारद मुनि की प्रतिमा की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग हुए कार्यक्रम में शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की पंचायत बंदला के शिव मंदिर बंदला में सोमवार को भगवान नारद मुनि की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

प्रतिमा की स्थापना पर मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ भगवान नारद मुनि की प्रतिमा मंदिर परिसर में स्थापित की गई। एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग ने लोगों को इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। स्थानीय पंचायत प्रधान पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर सेवक और पूर्व पंचायत प्रधान रामलोक ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व इस मूर्ति को बनाना शुरू किया था और कुछ दिन पहले ही इसे पूरा किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मंदिर में कई मूर्तियां स्थापित की गई हैं। ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर के कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. किस्मत कुमार, लेखराम कौंडल, पंडित रतन लाल शर्मा, वार्ड सदस्य गीता राम और पूजा रणौत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें