फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को महात्मा हंसराज के आदर्शों को जीवन में अपनाने की दी प्रेरणा

Sat, 18 Apr 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डीएवी स्कूल बिलासपुर में महात्मा हंसराज जयंती मनाते हुए बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
विज्ञापन
-डीएवी स्कूल बिलासपुर में मनाया महात्मा हंसराज जयंती दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी स्कूल बिलासपुर में महात्मा हंसराज जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और समस्त स्टाफ ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


वैदिक मंत्रोच्चारण और यज्ञ की पवित्र आहुति से वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक हो उठा। कार्यक्रम के तहत सुबह की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता-पाठ, समूह गान, विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने महात्मा हंसराजके जीवन, उनके आदर्शों, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज सेवा पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। कविता-पाठ के माध्यम से विद्यार्थियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को भावपूर्ण शब्दों में अभिव्यक्त किया। विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मोनिका वात्स्यायन ने विद्यार्थियों को महात्मा हंसराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का आधार भी है। पूरे कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें