फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तिरंगे को सलामी देकर देश प्रेम के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जगह-जगह धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के स्कूलों, ग्राम पंचायतों, कोर्ट परिसर और अन्य स्थानों पर गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने परेड की और झंडा फहराया। झंडे के सम्मान में सलामी देकर सभी को देश प्रेम और सद्भावना के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, बिलासपुरी नृत्य, एकलगान, समूहगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सदर की बंदला पंचायत में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर लोगों ने छुट्टी आए सेना के जवान नायक संजीव कुमार से ध्वजारोहण कराया। सभी ने झंडे को सलामी दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर, उप प्रधान बिट्टू, मस्तराम, अभिषेक ठाकुर, अशोक और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


राधा कृष्णा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडालवी में विद्यालय प्रबंधक सुनील ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और तिरंगा फहराया। स्कूल के चारों सदन के विद्यार्थियों ने परेड की और राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी। 12वीं के नमन शर्मा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। प्रबंधक ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने विचार रखे और विद्यार्थियों को इस दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी।

ग्राम सुधार समिति, महिला मंडल पद्यान और ग्राम वासियों ने तिरंगा झंडा फहराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एक्स सर्विसमैन ब्रह्म दास ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन रमेश कुमार ने की। कार्यक्रम के अंत में हलवा प्रसाद देकर समस्त ग्राम वासियों ने देश के शहीद वीरों को याद किया।
कोर्ट परिसर में जिला और सत्र न्यायाधीश चिराग भानु सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। उन्होंने जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नितिन मित्तल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीषा गोयल, जिला न्यायवादी चंद्रशेखर भाटिया, बार एसोसिएशन प्रधान विजय ठाकुर और अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
श्री नयना देवी जी के मंदिर अधिकारी और स्वारघाट तहसीलदार विपिन ठाकुर को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सम्मानित किया। उन्हें जिले में सबसे ज्यादा इंतकाल और तकसीम के मामलों का निपटान करने के लिए सम्मानित किया गया। विपिन ठाकुर ने इस सम्मान के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का हार्दिक धन्यवाद किया।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में प्रधानाचार्य सतीश जोशी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। परेड के बाद मुख्यातिथि ने राष्ट्र ध्वज फहराया। विद्यार्थियों ने पेपर रंगोली, मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन, छात्राओं ने सेल्फ डिफेंस डेमो दिया। मीनाक्षी ने गणतंत्र दिवस पर भाषण, नैना ठाकुर ने कविता और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वरिष्ठ अध्यापिका शैल ने इस दिन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य वीके त्रिपाठी, अमित कुमार, विनीत ठाकुर, जीशान खान और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें