फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी शक्तिपीठ में बड़े स्तर पर सौंदर्यीकरण की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
2026 से पहले पूरा होगा लाइटिंग और कॉरिडोर कार्य
विज्ञापन

सड़क कॉरिडोर में लगेगी एलईडी स्क्रीन और साइन बोर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में दर्शनों को और सुविधाजनक बनाने के लिए मंदिर न्यास ने व्यापक सौंदर्यीकरण योजना तैयार की है। उपायुक्त राहुल कुमार ने मंगलवार को मंदिर न्यास की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में अत्याधुनिक लाइटिंग सिस्टम लगाया जा रहा है, जिससे माता का मंदिर पंजाब के दूर-दूर तक शहरों से भी नजर आएगा। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण व लाइटिंग से जुड़े सभी कार्य 2026 से पहले पूर्ण कर दिए जाएंगे। मंदिर को जाने वाले कॉरिडोर पर जगह-जगह एलईडी बोर्ड और संकेतक लगाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर, इतिहास और सुविधाओं की व्यापक जानकारी आसानी से मिल सके। उपायुक्त ने बताया कि वृद्ध श्रद्धालुओं और दिव्यांगजनों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अलग से रैंप बनाया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी कठिनाई के माता के दर्शन कर सकें। बताया कि सदा व्रत लंगर में बचने वाले खाने के वेस्टेज से ऊर्जा बनाने की आधुनिक व्यवस्था तैयार की जा रही है। यह कार्य भी प्रगति पर है और इसके माध्यम से मंदिर परिसर को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मंदिर न्यास का कहना है कि इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से श्री नयना देवी जी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं और भी बेहतर होंगी तथा मंदिर परिसर का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें