फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट में सब्जी की दुकानों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। कोरोना महामारी के दौरान महंगे दामों पर सब्जियां बेचने और दुकानों में रेट लिस्ट नहीं लगाने पर शुक्रवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग बिलासपुर के डीएफसी बृजेंद्र सिंह पठानिया और इंस्पेक्टर रजनी कालिया ने स्वारघाट बाजार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने फल और सब्जी की दुकानों पर दबिश दी। दो दुकानों पर रेट लिस्ट न लगाने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बिलासपुर को सूचना मिली थी कि स्वारघाट में फल और सब्जी विक्रेता महंगे दामों पर सब्जियां बेच रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को स्वारघाट बाजार में दुकानों का औचक निरीक्षण किया तो पाया कि दो दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं लगी है। डीएफसी बृजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त घुमारवीं और झंडूता में भी फल-सब्जियों की 15 दुकानों पर दबिश दी गई। सभी दुकानों में रेट लिस्ट लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि घुमारवीं में इंस्पेक्टर विनोद और झंडूता में इंस्पेक्टर अमित कुमार ने दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें