फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौंण कोठी में निर्माणाधीन शिव-पार्वती मंदिर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
ग्राम पंचायत धौंन कोठी में बन रहे शिव पार्वती मंदिर का निरीक्षण करते विधायक राम लाल ठाकुर और अन्य - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। श्रीश्री 1008 बाबा कल्याण दास न्यास की बैठक रविवार को उनके आश्रम सोलग में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बाबा कल्याण दास न्यास के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने की। बैठक के उपरांत ग्राम पंचायत धौंण कोठी में बन रहे ट्रस्ट के शिव-पार्वती मंदिर का भी ट्रस्ट के सभी न्यासियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम पंचायत धौंण कोठी में 9.9 बीघा जमीन और 12 बीघा घासनी जमीन के रखरखाव के बारे में भी चर्चा की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने दो लाख रुपये निजी आय में से देने की घोषणा की। इसके अलावा ट्रस्ट के सभी ट्रस्टियों ने दस हजार रुपये प्रति माह ट्रस्ट के लिए दान देने की स्वेच्छा से सहमति जाहिर की। इन पैसों का उपयोग गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए किया जाएगा। ट्रस्ट में सभी ट्रस्टियों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि अगर किसी ट्रस्टी की मृत्यु होती है, तो जहां-जहां पर बाबा की जमीनें और स्थान है, वहां पर किसी भी ट्रस्टी की समाधि नहीं बनेगी। ट्रस्ट ने सभी अनुयायियों की भावनाओं का आदर करते हुए यह फैसला लिया कि एक वर्ष पूर्व ट्रस्ट के ट्रस्टी रहे संजीव शर्मा की अस्थियां गंगा में आदर स्नेह पूर्वक प्रवाहित की जाएंगी।
उनके नाम पर ट्रस्ट गीता मूल पाठ के साथ साथ श्रीमद्भागवत कथा भी करवाई जाएगी। इसके अलावा हिसार के देसू-जोधा में ट्रस्ट की आठ किल्ले जमीन पर बने शिव मंदिर के रखरखाव और नैमिषारण्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन का फैसला भी सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में ज्ञान चंद रतन, विजय कुमार, दौलत राम शर्मा, जीत राम गौतम और राधिका मौजूद रहे। इसके अलावा न्यासी चंद्रशेखर, नंदलाल शर्मा, प्रेमलाल महाजन और दिनेश चौधरी ने भी अपनी सहमति सभी निर्णयों पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें