टीम ने व्यवस्थाओं, सुविधाओं और पुस्तकों की संख्या जांची
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गठित पुस्तकालय निरीक्षण समिति के सदस्यों ने राजकीय महाविद्यालय जुखाला की लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।
निदेशालय की ओर से नियुक्त कमेटी में राजकीय महाविद्यालय खंड जिला ऊना के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा, लाइब्रेरी सहायक विकास परमार, राजकीय महाविद्यालय हरौली जिला ऊना के प्राचार्य डॉ. भीम सिंह राठौर शामिल रहे। निरीक्षण समिति ने महाविद्यालय की पुस्तकों की संख्या (सब्जेक्ट वाइज), विद्यार्थियों की पुस्तकों का वितरण, पत्र-पत्रिकाओं, लाइब्रेरी सॉफ्टवेयर, लाभान्वित विद्यार्थियों और शिक्षकों का रिकॉर्ड, रीडिंग कक्ष की व्यवस्था आदि का जायजा लिया। प्रदेश के उच्चतर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालय के पुस्तकालयों की ग्रेडिंग के लिए टीम गठित की है। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय जुखाला के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष सीमा ठाकुर, कॉलेज के शिक्षक उपस्थित रहे।