फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाल नशे के खिलाफ जगाई अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों ने करवाया जिला स्तरीय कार्यक्रम
विज्ञापन

वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिक्षक दिवस पर जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों ने घुमारवीं में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर ढोल-नगाड़ों के साथ नशे के खिलाफ जागरुकता रैली निकाली गई। एसडीएम गौरव चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से 1997 में इसी तरह के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसके बाद अब सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक संघ और समाज सुधार समन्वय समिति के बैनर तले यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि गौरव चौधरी ने 80 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों ने जागरुकता रैली निकाली। इसमें युवाओं को नशे से दूर रहने व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सभी को एकजुट होकर आगे आने की अपील की गई। रैली के बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों ने एसडीएम घुमारवीं को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। गौरव चौधरी ने कहा कि एक इंसान को शिक्षित व जागरूक बनाने में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। इसका मुख्य स्रोत अध्यापक होता है इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में अपना पूरा जीवन लगाकर शिक्षित समाज बनाने वाले इन अध्यापकों को आज नमन करने का दिन है। घुमारवीं में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 80 वर्ष का पड़ाव पार कर चुके सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें