-बिलासपुर कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार का मुख्य विषय ग्रीन बायोटेक्नोलॉजी था।
सेमिनार में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. अनु कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों से बायोटेक्नोलॉजी के आरडीटी, ग्रीन बायोटेक्नोलॉजी, इम्मुनोलोगि और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही बायोटेक्नोलॉजी के विभिन्न क्षेत्रों के फायदे बताए। उन्होंने फूड बायोटेक्नोलॉजी के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने औद्योगिक दौरे के लिए भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ प्रोफेसर पीएस कटवाल ने कहा कि आने वाले समय में महाविद्यालय से औद्योगिक दौरे के लिए विद्यार्थियों को ले जाया जाएगा। इस अवसर पर बायोटेक्नोलॉजी समवन्यक डॉ. संजीव कुमार, वरिष्ट प्रोफेसर पी एस कटवाल, डॉ. सुरेंद्र, प्रो. रोहिनी कांता, डॉ. सोनिका कुमारी, डॉ. मनोज कुमार और अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।