फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्चों को 1098, बाल संरक्षण की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टिक्कर स्कूल में चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट(बिलासपुर)। चाइल्ड हेल्प लाइन बिलासपुर की टीम ने उपमंडल स्वारघाट की प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला टिक्कर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य भाग सिंह ने की।
शिविर में चाइल्ड हेल्प लाइन की ओर से सुपरवाइजर बीआर और केस वर्कर सुनीता ने विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी। बच्चों को सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श, बाल शोषण, बाल श्रम, मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव, नशे से बचाव और जिला बाल संरक्षण इकाई बिलासपुर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सुनीता ने बाल भिक्षावृत्ति के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि इस समस्या को रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों को सामूहिक प्रयास करने होंगे, ताकि भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इसके बाद टीम ने स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल दगडाहण के अध्यापकों के साथ बैठक की। इसमें बच्चों की समय-समय पर काउंसलिंग और उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए 1098 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया। चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने बताया कि इससे पूर्व विकास खंड श्री नयना देवी जी में भी इसी प्रकार के जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें