फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सरकारी योजनाओं, कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

Sun, 19 Apr 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत तल्याणा के गांव वैहल नवाणे में सामाजिक जागरूकत· कार्यक्रम मौजूद छात्राएं औ आंगनबा
विज्ञापन
तल्याणा में दिव्यांगजन अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत तल्याणा के गांव वैहल नवाणे में सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चेतना संस्था के बैनर तले डिप्लोमा प्रशिक्षुओं ने आंगनबाड़ी केंद्र वैहल नवाणे में दिव्यांगजन अधिकारों पर जागरूकता शिविर लगाया, जिसकी अध्यक्षता आशा वर्कर प्रोमिला देवी ने की।
विज्ञापन

शिविर में प्रशिक्षुओं ने ग्रामीणों को दिव्यांगजनों के अधिकारों, सरकारी योजनाओं और कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। दिव्यांगजन छात्रवृत्ति, आरक्षण,नि:शुल्क शिक्षा, सहायक उपकरण, पेंशन योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। प्रशिक्षुओं ने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत उन्हें समान अवसर, भेदभाव से सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें और उनके प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।आशा वर्कर प्रोमिला देवी ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद जरूरी हैं, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलती है। प्रशिक्षुओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में सराहनीय पहल बताया।इस अवसर पर अंजना कुमारी, सुरभि सोनी, रिया कुमारी, पंकज शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें