फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में चालकों, परिचालकों को दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी

Fri, 24 Jan 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं बस अड्डा में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
-कार्यक्रम के दौरान आंखों की भी की गई जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए सड़क सुरक्षा माह के तहत घुमारवीं बस अड्डा में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों को बताया गया और उनका पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन

परिवहन निगम व निजी बस ऑपरेटर यूनियन के चालक परिचालकों और बस स्टैंड में मौजूद यात्रियों को नुक्कड़ नाटक की मदद से सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बस चालकों और परिचालकों के आंखों की जांच के लिए के टेस्ट के लिए शिविर लगाया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग घुमारवीं की टीम ने आंखों की जांच की। शिविर में करीब 150 चालकों और परिचालकों के आंखों की जांच की गई। इस मौके पर चालक तथा परिचालकों को आंखों से जुड़ी बीमारियों की दवाइयां भी वितरित की गई साथ ही कई लोगों को चश्मा लगवाने की भी सलाह दी गई। इसके बाद परिवहन निगम की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। जिला परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करें बल्कि अपने परिवार और समाज में भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने आग्रह किया कि अपने छोटे बच्चों को वाहन न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें