संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। दी समोह ग्राम सेवा सहकारी सभा में इफको के सौजन्य से किसानों को नैनो यूरिया एवं डीएपी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यशाला में इफको के राज्य प्रबंधक डॉ. भुवनेश पठानिया, क्षेत्रीय अधिकारी विशाल शर्मा उपस्थित रहे।
डॉ. पठानिया ने बताया कि नैनो यूरिया एवं डीएपी का मक्की की फसल में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. पठानिया ने ड्रोन के माध्यम से समोह के किसानों को स्प्रे करने के लिए जागरूक किया। ड्रोन के माध्यम से किसानों के खेतों में नैनो यूरिया एवं डीएपी खाद का स्प्रे किया गया। नैनो क्लस्टर विजयपुर के अंतर्गत इस गांव में किसानों को नैनो यूरिया, डीएपी एवं सागरिका का उपयोग करने की सलाह दी गई। क्षेत्र अधिकारी विशाल शर्मा ने जल विलेय उर्वरकों एवं बायो फर्टिलाइजर के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर समोह सहकारी सभा के सचिव सुरेश शर्मा, प्रबंधक कमेटी सदस्य प्रीतम सिंह, इस्माइल खान, देव राज रमेश कुमार, चमन लाल, जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा, पंचायत प्रधान सीता देवी उपस्थित रहे।