फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिला कर्मचारियों, अधिकारियों को दी मिशन शक्ति की जानकारी

Wed, 20 Aug 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता में आयोजित कार्यशाला में भाग लेने वाली महिला कर्मचारी व अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
झंडूता खंड में हुई कार्यशाला में वन स्टॉप सेंटर ने दी कानूनी सहायता की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को खंड विकास कार्यालय झंडूता में मिशन शक्ति विषय पर जागरुकता कार्यशाला हुई। कार्यशाला में विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया और मिशन शक्ति का महत्व और कार्यप्रणाली को समझा।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर मिशन शक्ति की जिला समन्वयक द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी है अनमोल और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से सरकार महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर बिलासपुर की पैरा-लीगल काउंसलर शिवाली शर्मा ने केंद्र में उपलब्ध कानूनी और परामर्श सेवाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां पीड़ितों को कानूनी सहायता, परामर्श सेवा, मनोवैज्ञानिक समर्थन और अन्य आवश्यक मदद निशुल्क प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस केंद्र को हाईटेक बनाने की योजना है जिससे और अधिक सुविधाएं पीड़ितों को मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपीओ सत्या चंदेल ने मिशन वात्सल्य योजना के उद्देश्यों और लाभों पर प्रकाश डाला। साथ ही एलपीयू सीमा सांख्यान ने बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में यह भी निर्णय लिया गया कि इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियां समय-समय पर आयोजित की जाती रहेंगी ताकि समाज में बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी मिल सके और वे सशक्त बन सकें। अधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि वे समाज में लैंगिक समानता और बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर शिवानी गर्ग, शकुंतला देवी, प्रधान, उप प्रधान और सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें