फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वयंसेवियों को दी वन विभाग की योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-डंगार स्कूल में एनएसएस शिविर का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने सुबह 5:00 बजे उठकर अपनी दिनचर्या का आगाज किया। उसके बाद सुबह की सैर, प्रार्थना, योग और मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन

सुबह का नाश्ता करने के बाद स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारियों यशपाल रणौत और नीलम शर्मा के साथ स्कूल प्रांगण की सफाई की। स्वयंसेवियों ने परिसर में उगी झाड़ियोें की काट-छांट, घास की सफाई और प्रांगण के साथ लगते नाले को गहरा किया। उसके बाद स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारियों की देखरेख में दोपहर का भोजन किया। बौद्धिक सत्र में रिसोर्स पर्सन के रूप में वन अधिकारी केके शर्मा, रेंज ऑफिसर मदन लाल और वन रक्षक विकास ने स्वयंसेवियों को वन विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा वनों को आग से बचाने और उनसे किस प्रकार लाभ उठा सकते हैं उसके बारे में भी जानकारी दी। शाम को स्वयंसेवियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें अगले कल के लिए कार्यक्रम तय किए गए। रात को स्वयंसेवियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा के अनुसार विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें