फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को दी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जुखाला कॉलेज में दीक्षारंभ स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में कार्यकारी प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार की अध्यक्षता में दीक्षारंभ स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग ने विद्यार्थियों को कॉलेज की विभिन्न शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जागरूक किया। प्राध्यापकों ने पुस्तकालय का महत्व, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर रेंजर, रोड सेफ्टी क्लब, खेल गतिविधियां, रेड रिबन क्लब, सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अन्य की जानकारी विद्यार्थियों को दी। कार्यकारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को नए वातावरण में समायोजित होने और सहज महसूस करने में मदद करना है। इसके अलावा संस्कृति को विकसित करना, अन्य छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ संबंध बनाने में उनकी सहायता करना, उन्हें आत्म अन्वेषण की भावना से परिचित कराना है। मंच का संचालन डॉ. राजेश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें