फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को बताए कॅरिअर के विकल्प, लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की सलाह

विज्ञापन
मोरसिंघी स्कूल में आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र में बच्चों को संबोधित करते अधिकारी। स्रोत: डीपीआ - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
कोठी, मोरसिंघी और भगेड़ में काउंसलिंग सत्र, प्रतियोगी परीक्षाओं की भी दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी, मोरसिंघी और अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ में कॅरिअर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए। इनमें दसवीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को कॅरिअर के विकल्पों, शैक्षणिक योग्यताओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जानकारी दी गई।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि विद्यार्थियों को भविष्य की योजना बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने के लिए ऐसे सत्र आयोजित किए जाते हैं। जिला लोक संपर्क अधिकारी राजेश जसवाल ने विद्यार्थियों को नियमित समाचार-पत्र पढ़ने, संपादकीय का अध्ययन करने और समसामयिक घटनाओं से जुड़े रहने की सलाह दी। उन्होंने पत्रकारिता और मीडिया के सकारात्मक उपयोग व दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

जिला सांख्यिकी कार्यालय के अनुसंधान अधिकारी ललित शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पढ़ाई के साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्लान-ए, प्लान-बी और प्लान-सी जैसी वैकल्पिक योजनाएं तैयार रखने की सलाह देते हुए कहा कि असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

विधिक माप विज्ञान एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सहायक नियंत्रक प्रवीण सिउटा ने उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने खरीदारी के समय वस्तु का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी), निर्धारित मात्रा और अन्य विवरण जांचने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक और जिला रोजगार कार्यालय से नरेश कुमार व दिव्यांशु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें