फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चुनावी गारंटियों पर भाजपा ने प्रदेश सरकार को घेरा

विज्ञापन
स्वारघाट में रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
स्वारघाट में आक्रोश रैली निकालकर किया प्रदर्शन, एसडीएम के माध्यम से भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रणधीर शर्मा ने दस गारंटियों पर श्वेत पत्र जारी करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को स्वारघाट में धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल की अध्यक्षता और विधायक रणधीर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस से एसडीएम कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बाद में एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर चुनावी गारंटियां पूरी करने, बेरोजगारी पर रोक लगाने, महंगाई से राहत देने और लंबित विकास कार्यों को गति देने की मांग उठाई।
विधायक रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार चुनाव के दौरान किए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं, युवाओं, किसानों, बागवानों और कर्मचारियों सहित विभिन्न वर्गों से दस गारंटियों के माध्यम से वादे किए थे। उन्होंने सरकार से गारंटियों की प्रगति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां देने और महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने का वादा किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि कितने युवाओं को रोजगार मिला और कितनी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन में भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप
विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने की मांग की।भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने कहा कि चुनावी वादे पूरे नहीं होने से जनता में रोष है। ज्ञापन में बेरोजगारी पर नियंत्रण, महंगाई से राहत और विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की गई। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें