फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च 2021 तक निजी बस ऑपरेटरों का रोड व टोकन टैक्स माफ करे सरकार : राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। निजी बस जिला ऑपरेटर यूनियन ने सरकार से रोड टैक्स व टोकन टैक्स को 31 मार्च 2021 तक माफ करने की मांग की है। बिलासपुर यूनियन प्रधान राजेश पटियाल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने बसों को चलाने का फैसला तो कर लिया है। लेकिन इस महामारी के चलते बसों में सवारियां नहीं बैठ रही है। जिससे ऑपरेटरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजेश ने कहा कि इस घाटे के चलते बस ऑपरेटरों ने सरकार व विभाग से मांग की है कि स्पेशल रोड टैक्स व टोकन टैक्स को 31 मार्च 2021 तक माफ किया जाए। वहीं बस अड्डा पर्ची जो हर रोज बस अड्डा पर कटवानी पड़ती है उसे जब तक कोरोना महामारी है तब तक माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें