फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: द्रोबड़ पंचायत में दो करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनरल फंड और विधायक निधि से कराए गए विकास कार्य
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता : त्रिलोक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की द्रोबड़ पंचायत में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से करवाए गए विकास कार्यों का लोकार्पण बुधवार को किया गया। मिनरल फंड से करीब डेढ़ करोड़, जबकि विधायक निधि से करीब 50 लाख रुपये की लागत से करवाए गए इन कार्यों का उद्घाटन सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने किया। इनमें इंटरलॉक टाइलों के साथ निर्मित मैदान, सामुदायिक भवन, पक्की व संपर्क सड़कें और सुरक्षा दीवार जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में लगाई गई 70 सोलर लाइटें भी जनता को समर्पित कीं।
उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है। भाजपा सरकार के समय शहरों के साथ गांवों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ने और लोगों को राहत प्रदान करने के लिए आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से बड़ी पंचायतों का विभाजन करके नई पंचायतें बनाई गईं। इसी कड़ी में इस क्षेत्र की धारटटोह पंचायत को विभाजित करके तीन पंचायतों का गठन किया गया। लोगों की लगभग दो दशक पुरानी मांग पूरी की गई, जबकि उससे पहले कांग्रेस इस मांग को लगातार टालती रही। सभी पंचायतों के अपने भवन बन चुके हैं। इससे जहां लोगों को पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए दूर जाने से निजात मिली है, वहीं विकास का उजाला भी सही ढंग से गांवों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। यह संकल्प तभी साकार हो सकता है, जब देश का हर गांव समृद्ध और आत्मनिर्भर बने। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने बजट का मुख और विकास का रुख गांवों की ओर मोड़ा है। इससे गांवों की तस्वीर और तकदीर तेजी से बदल रही है। हालांकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक द्वेष भावना से भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसके बावजूद विकास की यह रफ्तार कम नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर द्रोबड़ पंचायत प्रधान निशा देवी, उप प्रधान पिस्तू राम, सोलग-जुरासी के उप प्रधान रूपलाल, धारटटोह के उपप्रधान अमरनाथ, वार्ड सदस्य सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें