कैप्टन संजय कुमार को बनाया सर्व व्यवस्था प्रमुख
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के बड़गांव मंडल का हिंदू सम्मलेन 23 जनवरी को शिव गौरी मंदिर नागा बाबा कुटिया सुन्हाणी में होगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिव गौरी मंदिर में बुधवार को समिति की बैठक हुई जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सर्व व्यवस्था प्रमुख कैप्टन संजय कुमार को नियुक्त किया गया। किसान संघ के जिला अध्यक्ष एवं हिंदू सम्मेलन खंड बरठीं के संयोजक सुरेश ठाकुर ने बताया कि भोजन व्यवस्था प्रमुख रमेश कौंडल, मंच व्यवस्था व साज सज्जा प्रमुख उषा देवी, अशोक कुमार, सुनील राणा को बनाया गया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन पंचदशनाम आह्वान अखाड़ा के सचिव बाबा अर्भय गिरि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला संघचालक सोहन सिंह होंगे। इसके अलावा रक्षा धीमान पंचायत समिति सदस्य, पूर्व पंचायत प्रधान गायत्री देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। इस मौके पर समिति के संयोजक कुलदीप सोनी, सह संयोजक रमेश कौंडल, पवन डोगरा, सुरेश कुमार, यशपाल पटियाल, ओमप्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।