फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाल पाठशाला बिलासपुर में एनएसएस शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिविर में 50 स्वयंसेवी ले रहे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवियों और बीएड प्रशिक्षुओं ने पहाड़ी नाटी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


शिविर में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य कंवर विजय सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम अधिकारी पूनम ने बताया कि शिविर में 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। यह शिविर 10 जनवरी तक चलेगा। शिविर में स्वयंसेवियों को विभिन्न गतिविधियों जैसे प्रभात फेरी, प्रार्थना सभा, योग, परेड, परियोजना कार्य से निपुण बनाया जाएगा। प्रधानाचार्य कंवर विजय सिंह ने सभी स्वयंसेवियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वयंसेवियों से आग्रह किया कि वह सात दिन शिविर में रहकर जो सीखेंगे उसे अपने जीवन में भी उतारें और अच्छे नागरिक बनें। उन्होंने स्वयंसेवियों को नशे और फोन के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें