फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शहर के वार्ड नंबर-3, वार्ड नंबर-5 में 75 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

Fri, 16 Jan 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक बोले, चहुंमुखी विकास के लिए हैं हम प्रतिबद्ध
विज्ञापन

राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है प्रदेश की सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर शहर के वार्ड नंबर-3 और वार्ड नंबर-5 में लगभग 75 लाख रुपये की लागत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में टाइल युक्त रास्तों का निर्माण, रिटेनिंग वॉल, निकास नालियों का निर्माण, बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए रास्तों व डंगों की मरम्मत तथा नालों का चैनेलाइजेशन शामिल है।
विधायक ने स्थानीय लोगों की मांग पर भविष्य में कुछ अन्य विकास कार्यों के लिए बजट का प्रावधान करने का भी आश्वासन दिया। कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से काम करते हुए भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, बावजूद इसके केंद्र सरकार के सहयोग से सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार को थमने नहीं दिया जाएगा। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। बिलासपुर जिला भी इससे अछूता नहीं रहा है। एम्स बिलासपुर, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और कीरतपुर-मनाली फोरलेन जैसे बड़े प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की देन हैं। उन्होंने बताया कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बरमाणा रेलवे परियोजना का कार्य भी युद्ध स्तर पर प्रगति पर है। कहा कि बिलासपुर शहर में विकास की गाड़ी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। सभी वार्डों में पार्किंग और पार्क जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुटपाथों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए ट्रांसफॉर्मरों की अपग्रेडेशन और नई बिजली लाइनों को बिछाने का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने लोगों से नशे, विशेषकर चिट्टे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर को चिट्टा मुक्त बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें महिलाएं, पूर्व सैनिक और समाज के अन्य वर्ग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर नशे के बड़े सौदागरों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा, ताकि युवाओं को बर्बादी से और परिवारों को उजड़ने से बचाया जा सके। नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष कमल गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें