छकोह स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभांरभ अवसर पर अतिथियों को सम्मानित करते हुए।
छकोह स्कूल में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छकोह में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई। इसमें जुखाला खंड के 10 स्कूलों से 120 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैडमिंटन में हिस्सा लेगी।
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभावित एवं विस्थापित सहकारी सभा खारसी के प्रधान चमन लाल शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही स्कूल प्रबंधन को खेलकूद प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 11,000 रुपये की सहायता राशि भेंट की गई। खेल प्रभारी अमरजीत ठाकुर ने बताया कि पहले दिन वॉलीबाल में सिकरोहा ने मलोखर को 2-0, हरनोड़ा ने बरमाणा को 2-0 से मात दी। वहीं, बैडमिंटन में पंजगाईं ने मलोखर स्कूल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य पंकज कुमार शर्मा, स्टाफ सदस्य, अन्य स्कूलों से आए खिलाड़ी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।