फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका : संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
- डाइट जुखाला में जिला स्तरीय पहली शिक्षक मां कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

-समारोह में 650 माताओं ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत पहली शिक्षक मां कार्यक्रम का जिला स्तरीय सम्मेलन डाइट जुखाला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी शिक्षा खंडों की लगभग 650 माताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने लोक नृत्य, कविता वाचन, मंत्र उच्चारण सहित अन्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्रधानाचार्य संजय सामा ने किया। उप प्रधानाचार्य ने सभी को पहली शिक्षक मां के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास जैसे भाषायी, गणितीय, सामाजिक, संज्ञानात्मक और शारीरिक विकास के लिए माताओं की अहम भूमिका होती है। सभी माताओं ने जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों सहित संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाई गई शिक्षण सामग्री और गतिविधियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम का समापन कार्यकारी उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीपचंद गौतम ने किया गया। उन्होंने सभी माता से आह्वान किया कि वह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापकों द्वारा निर्देशित की गई गतिविधियों में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। इस अवसर पर संस्थान के सभी प्रवक्ता, चार खंडों के शिक्षा अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें