फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 23 तक कराएं ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गई है। तय समय तक सत्यापन नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में गैस बुकिंग, सिलिंडर डिलीवरी और सब्सिडी जैसी सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।
सैनी गैस एजेंसी के संचालक टेक चंद सैनी ने बताया कि उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करवाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। ई-केवाईसी का उद्देश्य गैस कनेक्शन को वास्तविक उपभोक्ता के आधार से सत्यापित करना और निष्क्रिय कनेक्शनों की पहचान करना है। इससे गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।उन्होंने बताया कि उपभोक्ता संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं। इंडेन उपभोक्ताओं के लिए इंडियन ऑयल वन एप के माध्यम से आधार सत्यापन की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत होने पर उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी या अधिकृत वितरक से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए और समय रहते अपना सत्यापन पूरा कर लेना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने अपील की कि सभी उपभोक्ता 23 अगस्त से पहले ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में गैस सिलिंडर की बुकिंग, आपूर्ति और सब्सिडी से संबंधित किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें