फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छड़ोल स्कूल में विद्यार्थियों को जल संरक्षण का बताया महत्व

विज्ञापन
बिलासपुर के छड़ोल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करते इको क्लब प्रभारी
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छड़ोल में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पानी बचाओ थीम में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय कुमार ने की।
विज्ञापन

ईको क्लब प्रभारी मंजू शर्मा ने पानी की शुद्धता की जांच करके बच्चों को दिखाई। साथ ही स्वच्छ और गंदे जल के बीच के अंतर को विस्तार पूर्वक समझाया। बच्चे बावड़ी, नल, बोरवेल और किसी तालाब का पानी इकट्ठा करके लाए थे। विद्यार्थियों ने जल के महत्व को दर्शाते हुए स्कूल के आसपास के क्षेत्र में जल संरक्षण रैली भी निकाली। बच्चों ने जल है तो कल है, जल ही जीवन है जैसे नारे लगाकर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी भविष्य में समाज के भावी नागरिक हैं। अगर आज ही वह जल के संरक्षण और जल की शुद्धता के बारे में जागरूक होंगे तो इसके परिणाम भविष्य में हमारे समाज के लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें