फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिविर में बताया पोषक तत्वों का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन/चायल। हिमाचल प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना कंडाघाट के चायल वृत्त के सकोड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को पोषाहार शिविर का आयोजन किया। शिविर में चायल क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों की महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वृत्त पर्यवेक्षिका चायल विद्या पंडित और आयुष विभाग के डॉ. प्रवीन शर्मा ने बतौर स्रोत व्यक्ति प्रतिभागियों को पोषाहार के महत्व बारे जानकारी दी। महिलाओं को भोजन में आवश्यक तत्व, फल, सब्जियों और मोटे अनाज के सेवन की सलाह दी।

कार्यक्रम में एक महिला की गोद भराई, छोटे बच्चों का अन्न प्राषन, कई बच्चों और महिलाओं की खून की जांच की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से पोषण के महत्व का संदेश दिया। इस शिविर में प्रधान सकोड़ी सुरेश कुमार, क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित 60 प्रतिभागियों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें