झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से अवैध शराब की पांच पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने बैहनाजट्टां गांव के भूपेंद्र सिंह उर्फ गोगी के घर के बाहर बने शौचालय से अवैध शराब की पांच पेटियां बरामद कीं। आरोपी ने शौचालय में लकड़ी के बुरादे के बोरों के नीचे अवैध शराब छुपाकर रखी थी। अंग्रेजी मार्का की 17 बोतलें और देसी शराब की संतरा मार्का 34 बोतलें बरामद हुईं। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।