फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कथ्यून जंगल में फिर हुआ अवैध कटान, चार खैर के पेड़ काटे

Sat, 08 Feb 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
तलाई के कथ्यून जंगल में काटे गए खैर के पेड़ों की पैमाइश करते वन विभाग के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
-तनों की मोटी लकड़ी साथ ले गए वन काटू, 35 छोटे मोछे बरामद
विज्ञापन

- एक सप्ताह पहले भी काट लिए गए थे पांच पेड़

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के कथ्यून जंगल में एक फिर अवैध कटान हुआ है। वन काटुओं ने खैर के चार पेड़ काटे हैं। इस जंगल में करीब एक सप्ताह पहले भी खैर और सिरस के पांच पेड़ काटे गए थे।
इस बार वन काटू खैर के पेड़ों के तनों की मोटी लकड़ी साथ ले गए हैं। जबकि करीब 35 छोटे मोछों को जंगल में ही छोड़ गए, जिन्हें वन विभाग ने बरामद कर लिया है। जंगल में हो रहे अवैध कटान से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उधर, विभागीय अधिकारियों ने काटे गए पेड़ों की पैमाइश की है। मामले की शिकायत तलाई पुलिस को भी दी गई है। वन खंड गोचर के अंतर्गत कथ्यून जंगल में वन काटुओं ने करीब एक सप्ताह पूर्व भी चार खैर और सिरस का एक पेड़ काटा था। उसके बाद वन विभाग ने झाड़ियाें में छिपाकर रखे 39 मोछे बरामद किए थे। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर वन काटुओं ने इसी जंगल में खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची। टीम को चार खैर के पेड़ कटे हुए मिले। उधर, वन खंड अधिकारी ज्ञान सिंह ने बताया कि खैर के 4 पेड़ों को अज्ञात लोगों ने काटा है। वन काटू खैर के पेड़ों के मोटे तनों को ले गए हैं। मौके से 35 मोछे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें