फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

Thu, 05 Nov 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट पुलिस ने नाके अवैध लकड़ी लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है। पंजाब की ओर पपलर की लकड़ी लेकर जा रहे ट्रक से 108 लॉग बरामद किए गए हैं। इस दौरान वन विभाग के कर्मी भी पुलिस के साथ शामिल थे। पुलिस के अनुसार इलाके से लकड़ी की यह खेप बाहरी राज्यों को ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


लकड़ी कहां से आई और कहां कटान किया गया। इसकी अभी तक पुलिस को जानकारी नहीं मिली है। पुलिस इस संदर्भ में आरोपी से पूछताछ कर रही है। बरामद हुई लकड़ी की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक लकड़ी लेकर पंजाब जा रहा था। जहां पर यह लकड़ी बेची जानी थी।


 पुलिस ने वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9 बजे स्वारघाट चौक पर पुलिस की टीम थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर की अगुवाई में नाके पर तैनात थी।
विज्ञापन


बिलासपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक (एचपी-65-1479) को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस के अनुसार ट्रक पर तिरपाल लगा हुआ था। संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें पपलर की लकड़ी के 180 लॉग बरामद हुए। ट्रक चालक लकड़ी को लेकर जाने का किसी भी तरह का परमिट और दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

लिहाजा, पुलिस ने ट्रक चालक चमन लाल निवासी समलौंण मंडी को गिरफ्तार करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम में वनरक्षक नंद लाल, संजीव और राजीव भी मौके पर मौजूद थे।

डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें