फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल मॉडल बनना है तो जीवन में शॉर्टकट नहीं, चुनौतीपूर्ण रास्ता अपनाएं : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
-चुनौतियां व्यक्ति को मजबूत बनाती हैं, शॉर्टकट करता है पतन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बहु सांस्कृतिक भवन में जिले के मेधावियों को सम्मानित करने के लिए शाइनिंग स्टार अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया। धर्माणी ने कहा कि रोल मॉडल बनना है तो जीवन में शॉर्टकट नहीं, चुनौतीपूर्ण रास्ता अपनाएं। चुनौतियां व्यक्ति को मजबूत बनाती हैं, शार्टकट का रास्ता पतन की ओर ले जाता है। सफलता में मेहनत और धैर्य दो सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। सफलता की राह में आपका आपके परिवार, शिक्षक और समाज के साथ व्यवहार बड़ी पूंजी होती है। कोई भी काम किसी भी क्षेत्र से संबंधित हो उसको करने के लिए सबसे पहले स्वयं की रुचि होनी चाहिए। शार्टकट से सफलता नहीं मिलती। कड़ी मेहनत और लगन से कठिन से कठिन कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जीवन के सफर में कई कठिन रास्तों से गुजरना पड़ता है, कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, पर अगर हम जुनून के साथ उस कार्य को पूरा करने का निश्चय करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं की अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं ही हमेशा सफल हुए हैं। यह देखा गया है कि परीक्षाओं में कम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों ने भी अनेक क्षेत्रों में बड़ा नाम कमाया है। इस अवसर पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ अपनी संघर्ष की कहानी साझा की और सभी मेधावियों को निरंतर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, एपीएमसी चेयरमैन बिलासपुर सतपाल, डीएसपी हेडक्वार्टर मदन धीमान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें