फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयनादेवी में पहले गुप्त नवरात्र पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास किए पुख्ता प्रबंध
विज्ञापन

पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु



संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में शनिवार से माघ मास के गुप्त नवरात्र शुरू हो गए। पहले नवरात्र पर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से भारी संख्या श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्था के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। श्रद्धालुओं को कतार में माता जी के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है। पुजारी नीलम शर्मा ने बताया कि गुप्त नवरात्रों के दौरान पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ का विशेष महत्व है, जो भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना विधिवत रूप से करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं माता रानी पूर्ण करती हैं। वहीं, रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए मंदिर न्यास ने भी पुख्ता प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें