फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बारूद फैक्ट्री को एनओसी दी तो सड़कों पर होगा विरोध

Mon, 23 Dec 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-घुमारवीं में लोगों ने एसडीएम, नप अध्यक्ष, कार्यकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

-बोले, किसी भी सूरत में नहीं दी जाए एनओसी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के रिहायशी इलाके में बारूद की फैक्ट्री लगाई जाने की योजना पर अब स्थानीय लोगों के साथ नजदीकी गांव के लोग भी इस फैक्ट्री के विरोध में उतर आए हैं। इस विरोध में पट्टा, रटेहल, सासन, बलोह, चैहड़ी, जाड़ी, देलग और कलरी गांव के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

लोगों ने सोमवार को एसडीएम गौरव चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल और नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा को ज्ञापन सौंपा और इस फैक्ट्री के लगने का कड़ा विरोध जताया है। लोगों ने कहा कि अगर घुमारवीं में बारूद की कोई फैक्ट्री लगाने के लिए एनओसी दी गई तो इन सभी गांव के लोग मिलकर सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेंगे। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि उक्त फैक्ट्री को यहां स्थापित करने की अनुमति नहीं दी जाए। ज्ञापन में बताया कि सूत्रों से पता चला है कि कुछ लोग घुमारवीं के वार्ड नंबर एक में मस्जिद के समीप कोई बारूद फैक्ट्री लगाने की योजना बनाकर उसकी स्थानीय प्रशासन व नगर परिषद से एनओसी लेने के प्रयास कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह इलाका एक रिहायशी इलाका है जिसमें बारूद तो क्या कोई भी फैक्ट्री नहीं लग सकती है। क्योंकि इसका बुरा असर स्थानीय लोगों की सुरक्षा व सेहत पर पड़ेगा। उन्होंने आग्रह किया गया कि इस प्रकार की किसी भी फैक्ट्री को यहां स्थापित करने की अनुमति किसी भी सूरत में न दी जाए। लोगों का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर आपसी भाईचारे और सौहार्द को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर प्रशासन ने विरोध के बावजूद भी इस फैक्ट्री को लगाने के लिए एनओसी जारी की तो स्थानीय लोग मिलकर सड़क पर उतरकर इसका कड़ा विरोध जताएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और नगर परिषद की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें