फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के लिए नहीं रुकती सरकारी बस

Thu, 05 Nov 2015 05:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला क्षेत्र के स्कूली बच्चों को हिमाचल प्रदेश सरकार की मुफ्त बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। सड़कों पर बच्चे खड़े रहते हैं, लेकिन निगम की बस का चालक छात्रों को देखकर ब्रेक ही नहीं लगाता है। इससे छात्रों को पैदल ही गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जुखाला क्षेत्र में छात्रों के लिए बस न रुकने से बच्चे परेशान हैं। बुधवार को करीब 3 बज कर 10 मिनट पर बैजनाथ- शिमला रूट पर जाने वाली बस नहीं रुकी, तो बच्चों ने बस में अपना बैग फेंक दिया। थोड़ी देर तक वहां इससे अफरा-तफरी मची रही।

बच्चों के अभिवाभक देसराज, लाल चंद, राकेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, शकुंतला और रणजीत सहित अन्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए सुविधा दी है। तो छात्रों के लिए चालक बस को क्यों नहीं रोकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम से छात्रों के लिए बस रोकने की मांग की। इससे स्कूली बच्चों को मुफ्त बस सेवा का लाभ मिल सके।

आरएम संतोष कुमार ने बताया कि यह बस बैजनाथ डिपो की है। इस बारे में बैजनाथ डिपो के अधिकारियों से बात करेंगे। स्कूली बच्चों के लिए बस रोकने के आदेश दिए जाएंगे और चालक के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें