फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबढानीघाट में वर्कशॉप कार्यशाला खोलने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के सब डिपो और वर्कशॉप की कार्यशाला अबढानीघाट में खोलने को लेकर स्थानीय लोग सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि यहां पर इसका निर्माण कार्य करने से सरकारी व निजी स्कूल, पुराने मंदिर, मेला स्थल, रिहायशी इलाके में बसे लोग और क्यारी व अबढानी गांव के कई परिवार प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

हिमाचल किसान एवं जन कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल शर्मा के नेतृत्व में गुग्गा मंदिर व मेला कमेटी प्रधान पवन जंबाल की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों ने उपमंडलाधिकारी घुमारवीं शशि पाल शर्मा व उनके माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधायक राजेंद्र गर्ग व उपायुक्त बिलासपुर को अबढानीघाट में प्रस्तावित सब डिपो व वर्कशॉप कर्मशाला निर्माण के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
इस शिकायत और विरोध ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि इस बनने वाली कार्यशाला व सबडिपो को यहां न बना कर किसी अन्य स्थान पर स्थापित किया जाए, जहां एकांत स्थान पर खाली भूमि हो और रिहायशी इलाके, शिक्षण संस्थान व धार्मिक स्थल प्रभावित न हो और न ही लोगों की आपत्ति हो। लोगों का कहना है कि अबढानी व क्यारी गांव बहुत घने हैं और लगभग 150 से अधिक परिवार हैं। साथ में सरकारी, निजी स्कूल व कॉलेज, पुरातन गुग्गा मंदिर, गुग्गा मेला आस्था का केंद्र, संपर्क सड़कें व रास्ते मौजूद हैं।
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार व प्रशासन एकांत खुली और खाली भूमि पर हिमाचल पथ परिवहन निगम घुमारवीं के सबडिपो व वर्कशॉप को स्थापित करवाए। उन्होंने सरकार व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी भावनाओं और मांगों को दरकिनार किया गया तो लोगों को संघर्ष के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसका जिम्मेदार सरकार और प्रशासन होगा। इस दौरान कल्याण सभा के महासचिव ब्रह्म दत्त, उपप्रधान जोगिंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें