फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें शादियों के लिए बुक, लोग परेशान

Tue, 08 Dec 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को शादियों का शुभ मुहूर्त होने से अधिकांश बसें बुक होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस वजह से बस स्टॉप पर दिन भर यात्री बस का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

 
जिला बिलासपुर में मंगलवार को शादियों का मुहूर्त था। इससे बारात को ले जाने और लाने के लिए कई निजी बसों की बुकिंग की गई थी। बसों के रूट पर न चलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जो बसें रूट पर चल रहीं थी, उन बसों में भी सवारियों की भारी भीड़ थी। जिला में सबसे अधिक समस्या ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में पहले ही बसों के रूट कम हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को शादी समारोह होने के कारण लोगों की भीड़ भी काफी थी। इससे रूट पर चलने वाली बसें लोगों के लिए कम पड़ गई। जिला के ग्रामीणों क्षेत्रों में एचआरटीसी की बसें नाकाफी हैं।

इस वजह से लोग निजी बसों पर ही निर्भर करते हैं। ऐसे में शादी समारोह में बसें बुक होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें