फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में कल से शुरू होगी एचपीयू इंटर-कॉलेज वुशु चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 32 टीमें लेंगी भाग
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में 16 से 17 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर-कॉलेज वुशु (महिला और पुरुष) चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रतिष्ठित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 32 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 17 पुरुष और 15 महिला टीमें शामिल होकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। चैंपियनशिप का औपचारिक शुभारंभ 16 सितंबर को सुबह 10:30 बजे उद्घाटन समारोह के साथ किया जाएगा, जबकि इसका समापन 17 सितंबर को दोपहर 2 बजे होगा। इस खेल आयोजन में हिमाचल प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल, आयोजन सचिव डॉ. सुनील सेन और संयोजक डॉ. महेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज प्रबंधन, स्टाफ, पीटीए, ओएसए, सीएससीए और छात्रों ने खेल प्रेमियों व क्षेत्र की जनता को इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पहुंच कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें