फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हमारा पार्षद कैसा हो

Sun, 10 May 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
हमारा पार्षद कैसा होकमल शर्मा, वार्ड नंबर-2 इंदिरा वार्ड।
विज्ञापन
हर समय जनता के बीच मौजूद रहे पार्षद
विज्ञापन


पार्षद ऐसा होना चाहिए जो केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि हर समय जनता के बीच मौजूद रहे। वार्ड में सफाई, खराब स्ट्रीट लाइट और सीवरेज की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। इसके साथ ही युवाओं में बढ़ता नशा भी चिंता का विषय है। पार्षद ऐसा हो जो नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए। - कमल शर्मा, वार्ड नंबर-2 इंदिरा वार्ड
...................................

विकास के साथ समाज की बुराइयों को खत्म करने के लिए करें काम

एक अच्छा पार्षद वही है जो वार्ड के विकास के साथ समाज की बुराइयों को खत्म करने के लिए भी काम करे। आज हमारे क्षेत्र में नशे का बढ़ता प्रभाव युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहा है। इसके अलावा पार्कों की देखरेख, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं पर भी गंभीरता से काम होना चाहिए। - प्रदीप कुमार राणा, वार्ड नंबर-1 बडू वार्ड
विज्ञापन

...................................

ईमानदार और जिम्मेदार हो पार्षद

पार्षद ईमानदार और जिम्मेदार होना चाहिए, जो लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से सुने। वार्ड में कई जगह सीवरेज लाइनें बंद रहती हैं और सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। पार्कों की हालत सुधरनी चाहिए, ताकि बच्चे और बुजुर्ग वहां समय बिता सकें। - अमित कुमार, वार्ड नंबर-7 बजोहा वार्ड
विज्ञापन

.....................................

बिना भेदभाव के करें काम

पार्षद ऐसा होना चाहिए जो बिना भेदभाव के काम करे और वार्ड के विकास को प्राथमिकता दे। खराब स्ट्रीट लाइट, गंदगी और पानी निकासी जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान होना चाहिए। पार्षद को प्रशासन के साथ मिलकर लोगों की सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास करने चाहिए। - सतीश कुमार
......................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें