विकास कार्यों को प्राथमिकता देने वाला हो प्रधान
गांव का प्रधान ऐसा होना चाहिए जो सड़क, पानी, सफाई, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देकर काम करे। लोगों का मानना है कि प्रधान केवल वादे करने वाला नहीं बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारने वाला होना चाहिए। जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखे और हर वर्ग को साथ लेकर गांव के विकास को आगे बढ़ाए।
धीरज ठाकुर, ग्राम पंचायत बंदला
-
सभी वर्गों को समान नजर से देखने वाला हो
मतदाताओं का कहना है कि पंचायत का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति के हाथ में होना चाहिए जो बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों की समस्याओं को सुने। प्रधान गांव के हर वार्ड में जाकर लोगों से संवाद बनाए रखे और समय पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करे। लोगों का विश्वास है कि निष्पक्ष और ईमानदार नेतृत्व ही पंचायत को आगे ले जा सकता है। - अभिषेक ठाकुर, ग्राम पंचायत बरमाणा
-
युवा और सक्रिय नेतृत्व जरूरी
गांव के विकास के लिए युवा और ऊर्जावान प्रधान की आवश्यकता है। लोगों का कहना है कि ऐसा प्रधान चुना जाए जो नई सोच के साथ विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाए। युवाओं के लिए रोजगार, खेल सुविधाएं और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योजनाएं लागू करे। जनता का मानना है कि सक्रिय नेतृत्व से ही पंचायत में सकारात्मक बदलाव संभव है। -
देवेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत बरमाणा
-
ईमानदार और जनसंपर्क में मजबूत हो प्रधान
मतदाताओं की राय है कि प्रधान ईमानदार, जवाबदेह और जनता के बीच रहने वाला होना चाहिए। गांव की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करवाए और विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखे। लोगों का कहना है कि प्रधान ऐसा हो जो हर वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए पंचायत को विकास की नई दिशा दे। - हुकुम सूद, ग्राम पंचायत बरमाणा
धीरज ठाकुर।
धीरज ठाकुर।
धीरज ठाकुर।